नवादा, जुलाई 26 -- Nawada News: नवादा जिले में इस वर्ष मॉनसून की बेरुखी और बारिश की अनिश्चितता के कारण धान की रोपनी की रफ्तार काफी धीरे-धीरे गति पकड़ पा रही है। जुलाई का महीना बीतने को है, लेकिन जिले भर में रोपनी की स्थिति उस गति से नहीं हो सकी है, जिसकी उम्मीद किसानों को थी। फिर भी, बीते सप्ताह की बात की जाए तो यह 3-4 फीसदी से अधिक नहीं थी। जब बारिश ने आंशिक साथ ही दिया तो तुलनात्मक रूप से पांच गुना तक अधिक धान आच्छादन संभव हो सका। हालांकि इसे संतोषप्रद नहीं कहा जा सकता, लेकिन परिस्थितियों के अनुकूल किसानों की उम्मीद जगी दिख रही है। जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने बताया कि शनिवार तक की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, जिले में धान रोपनी के निर्धारित कुल लक्ष्य के विरुद्ध अब तक15.60 प्रतिशत आच्छादन हो सका है। बारिश की कमी के कारण किसान सिंच...