नवादा, जुलाई 14 -- Nawada News: जिले में खरीफ सीजन के तहत धान आच्छादन धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। मानसून की सक्रियता के साथ ही किसान खेतों में उतर चुके हैं और विभिन्न प्रखंडों में रोपाई का कार्य लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि प्रकृति के साथ पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान थोड़े निराश हैं, पर मौसम पूर्वानुमान से उम्मीद बरकरार है। अच्छी बात यह है कि अब सिर्फ चार प्रखंडों को छोड़कर शेष प्रखंडों में धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। इस खरीफ सीजन में जिले में धान आच्छादन के कुल लक्ष्य 90,124.15 हेक्टेयर के मुकाबले अब तक 506.33 हेक्टेयर में आच्छादन पूरा कर लिया गया है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 0.56 प्रतिशत है। कृषि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के साथ इस आंकड़े में भारी उछाल आएगा। जिले के सभी 14 प्रखंडों म...