नवादा, नवम्बर 19 -- Nawada News: जिले में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत सरकारी दर पर धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू तो हो गई है, लेकिन धरातल पर इसकी रफ्तार बेहद सुस्त है। सहकारिता विभाग की ओर से तैयारियां पूरी होने के दावों के बावजूद धान में अधिक नमी और खेतों में कटनी पूरी तरह शुरू नहीं होने के कारण क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। राज्य मुख्यालय द्वारा इस वर्ष नवादा जिले के लिए कुल 01 लाख 09 हजार 734 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पूरी खरीदारी प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक चलेगी। सरकार ने इस बार किसानों को उपज का उचित मूल्य देने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। जिले में साधारण धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए (ग्रेड-1) धान का समर्थन...