Nawada News: जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य के 3.68 प्रतिशत ही हुआ धान आच्छादन
नवादा, जुलाई 22 -- Nawada News: नवादा जिले के सभी 14 प्रखण्डों में धान रोपनी की स्थिति में अब सुधार की संभावना जग गई है। जिले में धान का बिचड़ा यानी नर्सरी लगाने का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि बारिश के बाद धान रोपनी ने गति पकड़ ली है। नवादा जिले में इस चालू खरीफ सीजन के दौरान धान की रोपाई की स्थिति बारिश के अभाव में काफी चिंताजनक बनी हुई थी, लेकिन बारिश का साथ मिला तो इसमें धीरे-धीरे तेजी आ रही है। जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 3.68 प्रतिशत धान आच्छादन हो सका है। पूरे नवादा जिले में कुल 90,124.15 हेक्टेयर भूमि पर धान रोपाई का लक्ष्य रखा गया था। इसके विरुद्ध अब तक 3,315.45 हेक्टेयर क्षेत्र में ही रोपाई हो सकी है, लेकिन बारिश की लगातार उपलब्धता के कारण किसान अब बस खेतों में ही दिखने लगे हैं, जिससे रोपाई में तेजी संभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.