Nawada News: जिले के 55,698 लाभुक पेंशन योजना के लाभ से हो सकते हैं वंचित
नवादा, सितम्बर 3 -- Nawada News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ले रहे जिले के 55,698 पेंशनधारियों ने अब तक अपना भौतिक सत्यापन यानी जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया है, जिस कारण से उनकी पेंशन की राशि रुक सकती है। जिला प्रशासन व सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा बार-बार दी जा रही हिदायत के बावजूद नवादा जिले में एक बड़ी संख्या में लाभुकों का बायोमेट्रिक सत्यापन लंबित है। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, नवादा जिले के सभी 14 प्रखंडों को मिलाकर कुल 2,86,128 लाभुक पंजीकृत हैं। इनमें से 55,698 लाभुकों का बायोमेट्रिक सत्यापन अब तक नहीं हो सका है। यदि समय रहते इन लाभुकों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण पूरा नहीं कराया, तो वे सरकारी पेंशन की राशि से पूरी तरह वंचित रह सकते हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिले के 55,698 लाभुक पेंशन योजना के लाभ से हो सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.