नवादा, अक्टूबर 10 -- Nawada News: जिले के सरकारी हाई व इंटर स्कूलों में अब मेधावी विद्यार्थी अपने सहपाठियों और जूनियर छात्रों की पढ़ाई में मदद करेंगे। गणित और विज्ञान जैसे विषयों में कमजोर विद्यार्थियों की समझ बेहतर बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को ही मार्गदर्शक बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत चिह्नित स्कूलों में गणित व विज्ञान क्लब गठित की जाएगी। प्रत्येक स्कूल में 20 मेधावी विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया जाएगा। ये विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर बच्चों को आसान तरीके से विषय समझाने के साथ उनकी शंकाओं का समाधान भी करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना और बिना किसी झिझक के सवाल पूछने का माहौल तैयार करना है। कई बार शिक्षक के सामने विद्यार्थी अपनी परेशानी खुलकर नहीं बता पाते हैं। ऐसे में अपने हमउम्र स...