Nawada News: जिले के सभी प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 15 से
नवादा, सितम्बर 13 -- Nawada News: जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होगी, जो 20 सितंबर तक चलेगी। अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की सभी विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई है।
परीक्षा की तैयारी शनिवार को सभी 1765 प्रारंभिक स्कूलों में परीक्षा को लेकर उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कर दिया गया है। प्रश्नपत्र एससीईआरटी की ओर से स्कूलों को ई शिक्षा कोष पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के आधार पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 21 से 25 सितंबर तक अधिकतम पांच कार्य दिवस में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर विद्यार्थियों का परिणाम प्रगति पत्रक में दर्ज किया जाएगा।
कदाचार रहित परीक्षा परीक्षा को कदाचारमुक्त और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए प्रखंड स्तर पर शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.