नवादा, जुलाई 16 -- Nawada News: जिले के छह प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में बुधवार से स्नातक की पढ़ाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल मोड में इन डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत की। इन कॉलेजों में मेधा सूची के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जिले के रोह, सिरदला, मेसकौर, गोविन्दपुर, काशीचक एवं अकबरपुर प्रखंडों के कुल छह राजकीय डिग्री कॉलेजों में भी शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत की गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: हसनगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय शुरू, 123 छात्रों के साथ पठन-पाठन का शुभारंभडिग्री कॉलेजों का उद्घाटन लाटो यादव इंटर विद्यालय, मेसकौर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं रजौली विधायक विमल राजवंशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित क...