Nawada News: जिलेभर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, प्रभु श्रीकृष्ण की हुई आराधना
नवादा, सितम्बर 5 -- Nawada News: जिलेभर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालु प्रभु श्रीकृष्ण की अराधना में जुटे रहे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के ठाकुरबाड़ियों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने दिनभर का उपवास रखकर देर रात भक्तिभाव से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरुप को पालने में झुलाया। नवादा शहर के गोवर्द्धन मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भक्ति रस की धारा बहती रही। विशेष पूजा-अर्चना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से माहौल गुंजायमान रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वहीं सागरमल ठाकुरबाड़ी, पार नवादा बुंदेलखंड, पार नवादा साईं मंदिर के निकट राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी समेत अन्य ठाकुरबाड़ी में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Nawada News: श्रीकृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.