नवादा, अगस्त 29 -- Nawada News: जिलेभर में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने थाल में तिलक, फूल, दूब, राखी व दीये के साथ मिठाई सजाकर आसन पर भाईयों को बिठाया। इसके बाद भाईयों को तिलक लगाकर राखी बांधने की प्रक्रिया पूरी की। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु होने की कामना की और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। भाईयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा का वचन दिया। रोह में भाई-बहन के शाश्वत प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के साथ ही उन्हें रक्षा का वचन दिया। सुबह 9:48 बजे तक ही राखी बांधने का शुभ मुहूर...