Nawada News: जर्जर सड़क से आवागमन करने को मजबूर हैं ग्रामीण
नवादा, अगस्त 1 -- Nawada News: प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों को मुख्यालय से जोड़ने वाली धमनी-बुढ़ियासाख-चटकरी मार्ग पूरी तरह बदहाल है। टूटी सड़कें, कीचड़ और नदी पर अस्थायी ह्यूम पाइप वाला पुलिया ग्रामीणों, शिक्षकों और छात्रों की रोजमर्रा की जिंदगी को नरक बना रहा है। इस रास्ते से रोजाना रजौली बाजार और प्रखंड मुख्यालय जाने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ रजौली और अकबरपुर क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी आते-जाते हैं। ये शिक्षक बुढ़ियासाख, चटकरी, सिमरातरी, झलकडीहा, बाराटांड़, बसरौन, सपही समेत अन्य गांवों के स्कूलों में पढ़ाने जाते हैं।
ग्रामीणों की समस्या धमनी-बुढ़ियासाख के बीच सरियो गांव के पास नदी पर बना पुलिया पिछले साल बारिश में टूटकर बह गया था। इसके बाद डीएम से लेकर स्थानीय अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता और संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.