Nawada News: जमीन और फसल बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ें किसान
नवादा, अक्टूबर 8 -- Nawada News: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रशासन, सरकार और व्यवस्था के साथ ही कॉर्पोरेट्स पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन छीनने और उन्हें शहर भेजकर लेबर बनाने की बड़ी साजिश रची जा रही है। गांव के लोगों को कहा जा रहा है कि जमीन नुकसान देती है, आप शहर में चले जाओ, नौकरी करो। वहीं दिल्ली और बॉम्बे के बड़े-बड़े लोगों को कहा जा रहा है कि गांव की जमीन खरीद लो। बॉम्बे के लोग आएंगे, यहां पर जमीन खरीदेंगे उनको फायदा होगा। लेकिन जो इसी गांव के लोग रहने वाले हैं, अपने ही खेत में जिसने पीढ़ी-दर-पीढ़ी काम किया, उसको भारी नुकसान है। राकेश टिकैत ने भूमि अधिग्रहण, बिजली संशोधन विधेयक और विदेशी समझौतों जैसे मुद्दों पर किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.