नवादा, अक्टूबर 31 -- नवादा में जनसुनवाई के दौरान 19 परिवाद प्राप्त Nawada News: जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान कुल 19 परिवाद प्राप्त हुए। जनसुनवाई में थाना अकबरपुर, ग्राम माखर निवासी कमला देवी द्वारा मुआवजा दिलाने से संबंधित, थाना पकरीबरावां, ग्राम दोंढा निवासी शालु वर्मा द्वारा चापाकल लगवाने से संबंधित, थाना कादिरगंज, ग्राम पटवासराय निवासी उपेन्द्र पासवान द्वारा दाखिल खारिज तथा थाना हिसुआ, ग्राम छत्तीहर निवासी राजेश कुमार द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकाय...