Nawada News: जनता दरबार में एसपी ने मामलों का किया निष्पादन
नवादा, जून 30 -- Nawada News: फोटो अपने चैम्बर में आयोजित जनता दरबार में मंगलवार को फरियादियों की सुनते एसपी अभिनव धीमान। नवादा। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने मंगलवार को अपने चैम्बर में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनका ऑन दी स्पॉट निष्पादन किया। जनता दरबार में लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं करने, पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने व भू-विवाद तथा आपसी विवाद से जुड़े मामलों में एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मौके पर संबंधित थानाध्यक्षों से बात की व मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। इस दौरान जिले भर से बड़ी संख्या में फरियादी जनता दरबार में जुटे थे। हिप्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.