नवादा, अक्टूबर 31 -- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण Nawada News: जिला परिषद कार्यालय, नवादा स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, नवादा रवि प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या परिगणना) के अंतर्गत सभी जिलास्तरीय एवं चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों के संबंध में उपस्थित सभी चार्ज पदाधिकारियों को विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके सफल क्रियान्वयन में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी पदाधिकारी पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का नि...