नवादा, सितम्बर 22 -- Nawada News: प्रदेश जदयू की नेत्री कृष्णा रानी वर्मा के बंद घर में लाखों की चोरी मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कृष्णा रानी वर्मा प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ की महासचिव बतायी जाती हैं। वह नवादा के आदर्श कॉलोनी, पटेल नगर आउटर सिग्नल के समीप स्थिति मोहल्ले के उमेश कमार वर्मा की पत्नी हैं। वादिनी का आरोप है कि वह 15 सितम्बर को अपने पति का इलाज कराने पटना चली गयी थीं। 20 सितम्बर की दोपहर करीब दो बजे वह इलाज कराने के बाद अपने घर पहंची। घर का ताला खोलकर भीतर जाने पर देखा कि छत से नीचे आने वाली सीढ़ी के गेट का ताला टूटा हुआ था तथा भीतर के अन्य कमरे, बड़ा बक्सा, आलमीरा आदि का ताला भी टूटा हुआ था। घर का सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास की सीसीटीवी फुटे...