Nawada News: छापेमारी में अवैध तरीके से भंडारित बालू जब्त, केस दर्ज
नवादा, अगस्त 24 -- Nawada News: खनन विभाग और हिसुआ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिसुआ में दो जगहों पर बालू माफिया द्वारा बिक्री के लिए अवैध भंडारित कर रखे गए भारी मात्रा में बालू को जब्त किया गया है। जब्त किये गए बालू को खान निरीक्षक अंजनी कुमार के निर्देश पर नवादा के बालू भंडारण अनुज्ञप्तिधारी रॉयल टाइगर ई-रिक्शा के संवेदक गोंदापुर निवासी कलीम खान को सुपुर्द किया गया है। मामला शुक्रवार का है।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस को दिए गए आवेदन में खान निरीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि पुलिस के सहयोग से अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान हिसुआ थाना क्षेत्र के छतिहर में 1050 घनफीट और खानपुर में 800 घनफीट अवैध भंडारित बालू पाया गया। दोनों स्थलों पर बालू भंडारण के लिए विभाग द्वारा किसी को अनुज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। दोनों जगहों पर ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.