नवादा, जुलाई 27 -- Nawada News: शहर के केएलएस कॉलेज के विवेकानंद सभागार में रविवार को कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शैलज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ज्ञान प्रकाश रत्नेश, डॉ. मनोज कुमार साह एवं प्रधान सहायक मणि भूषण ने संयुक्त रूप से किया। कॉलेज के जनसंपर्क पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि छात्रों को देश की सरहद की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस एक दिन की विजय की गाथा नहीं है ,अपितु यह देश के गौरव,पराक्रम, सैनिकों के बलिदान एवं देश सेवा की विजय गाथा है। यह भी पढ़ें- Almora News: निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभाकार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ ज्ञान प्रकाश रत्नेश एवं डॉ मनोज कुमार साह ने कारगिल के शहीदों को याद करते हुए ...