नवादा, अगस्त 30 -- Nawada News: नारदीगंज प्रखंड के ओड़ो गांव निवासी पिंटू पांडेय के छह वर्षीय मासूम पुत्र राघव कुमार की ननिहाल में छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि राघव की मां शुक्रवार को अपने भाई गोपाल पांडेय को राखी बांधने के लिए नरहट थाना क्षेत्र के झिकरुआ गांव गई थीं। इसी दौरान बालक घर में खेलते-खेलते अचानक छत से नीचे गिर गया और पशुओं को चारा खिलाने वाले नाद में जा गिरा। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: कार व बाइक की टक्कर में बच्चे की मौत, माता-पिता हुए जख्मीघटना का असर आनन-फानन में परिजन उसे हिसुआ अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। माता-पिता का काफी मन्नतों और लंबे समय के बाद राघव का जन्म हुआ था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता पिंटू पांडेय और चाचा छोटू पांडेय लुधियाना में प...