Nawada News: चोरी के रुपयों के साथ अंतरजिला गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार
नवादा, जुलाई 9 -- Nawada News: वारिसलीगंज पुलिस ने चोरी के रुपयों के साथ अंतरजिला गिरोह के दो शातिर चोरों को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी के 39 हजार 970 रुपये नगद व एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद की गयी है। इसके साथ ही पुलिस ने करीब एक माह पूर्व वारिसलीगंज के राजापुर गांव में हुई लाखों की चोरी मामले का भी खुलासा कर दिया है। पूछताछ में बदमाशों ने उस मामले में अपनी तथा अपने गिरोह की संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधियों में नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज (मूल निवासी नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र का बकरा गांव) इलाके के पुनीत केवट का बेटा राजू कुमार तथा नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के मामू भगिना पहाड़ी (मूल निवासी नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के घान शेरपुर गांव) इलाके के शंकर पासवान का बेटा आकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.