नवादा, अगस्त 5 -- Nawada News: शांति, सौहार्द और इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला चेहल्लुम पर्व नवादा जिले में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को ताजिया बिठाया गया, जबकि अगले दिन बुधवार को ताजियों को जुलूस की शक्ल में शहर भर में निकाला जाएगा और फिर देर रात डीएम आवास के समीप स्थित कर्बला में पहलाम किया जाएगा। जिले के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने चेहल्लुम को खास बनाने की तैयारियां कर रखी है। यह भी पढ़ें- Munger News: भारत-ईरान आधारित झांकियां बनीं आकर्षणताजिया जुलूस की तैयारियाँ शहर के बड़ी दरगाह में मूल तैयारियां चल रही हैं। यह ताजिया आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। बड़ी दरगाह से ताजिया का भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे। नवादा जिला मुख्यालय की परम्परा के अनुकूल बुधवार को चेहल्लु...