Nawada News: चार साल से फरार हत्या का आरोपित गिरफ्तार
नवादा, जुलाई 2 -- Nawada News: हिसुआ पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचना के आधार पर चार वर्षों से फरार हत्यारोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार हत्यारोपित की पहचान हिसुआ बाजार के मकबरा चौक निवासी मो. सिराज मियां के पुत्र मो. रेयाज ऊर्फ योगी के रूप में हुई। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूरा मामला हिसुआ नगर परिषद स्थित मकबरा चौक का है। यहां के मो. शहंशाह के पुत्र मो. शहादत हुसैन ऊर्फ सोनू की पड़ोस की ही युवती संग प्रेम- प्रसंग चल रहा था। यह बात युवती के परिजनों को पसंद नहीं थी। इसी के प्रतिशोध में 23 दिसम्बर 2022 की रात 9 बजे के करीब सोनू को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया गया। देर रात सोनू के वापस घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो उठे। अगले दिन गया रेलखंड के समीप महादेव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.