Nawada News: चाकू से हमला कर महिला को किया घायल
नवादा, जुलाई 19 -- Nawada News: वारिसलीगंज उत्तर बाजार बड़ी मस्जिद निवासी नेजाम अंसारी ने बेटी को चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में मोहल्ला निवासी इरशाद मियां और उसकी पत्नी सलमा खातून को आरोपित बनाया गया है। दर्ज मामले में पीड़ित ने कहा है कि मोहल्ला स्थित घर के नीचे गद्दा तोसक रूई आदि की दुकान है। शुक्रवार को दुकान में बच्चे को बैठा कर खाना खाने घर के अंदर गया। इसी बीच आरोपित दुकान में घुस गल्ला में रखा बीस हजार रुपया निकाल रहा था। मौके पर पहुंचकर रुपये निकालने से रोकने पर गाली गलौज करते हुए बेटी रुकसार परवीन को चाकू से माथे पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। जख्मी का इलाज सीएचसी में कराया गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। (वारिसलीगंज से उमा शंकर पाठक)
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.