नवादा, अगस्त 17 -- Nawada News: शहर के मिर्जापुर में चंद्रवंशी शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित समारोह में समाज के शहीदों द्वारिका चंद्रवंशी, रामेश्वर चंद्रवंशी, लालदेव चंद्रवंशी, रामस्वरूप चंद्रवंशी, कपिल मुनि, गोपाल चंद्रवंशी, भगवान लाल चंद्रवंशी व राउत चंद्रवंशी के अमर बलिदान एवं उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में वक्ताओं ने चंद्रवंशी समाज के शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के विकास में योगदान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह के दौरान सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाज के उत्थान पर भी चर्चा की ग...