Nawada News: ग्राहक बन पुलिस ने पटना के बाइक चोर को दबोचा
नवादा, अगस्त 6 -- Nawada News: नवादा की पुलिस ने ग्राहक बनकर चोरी की बाइक के साथ पटना जिले के एक शातिर को दबोच लिया। यह कार्रवाई बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे की बतायी जाती है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गयी है। 20 वर्षीय सोनू पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया इलाके के संजय केवट का बेटा बताया जाता है। बताया जाता है कि नगर थाने की पुलिस को चोरी की बाइक बेचने के लिए बाइक चोर गिरोह के शातिरों के नवादा आने की सूचना मिली थी।
पुलिस की टीम का गठन सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह की मॉनिटरिंग में आईटीआई टीओपी प्रभारी अमर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल एक कांस्टेबल ने निर्धारित स्थल पर सिविल ड्रेस में जाकर बाइक लेकर आये युवक से बातचीत की। इस बीच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.