नवादा, अक्टूबर 29 -- खपुरा में आयुष ग्राम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन Nawada News: पकरीबरावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम खपुरा में जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशन और अध्यक्षता में आयुष ग्राम प्रयोग का आयोजन किया गया। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव कुमार मिश्र की उपस्थिति और मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के तहत ग्रामीणों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया गया। ​शिविर के दौरान होमियोपैथी, आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों से 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस चिकित्सा दल में नोडल पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार के साथ-साथ डॉ. संजय, डॉ. हेमंत कुमार गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार, डॉ....