Nawada News: गोविंदपुर : मरीज की मौत के बाद आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
नवादा, अगस्त 18 -- Nawada News: थाना क्षेत्र के दरमनियां बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के बाद 32 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर इलाज में लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया है। युवक की मौत के बाद सोमवार को परिजन शव को लेकर गोविंदपुर पहुंचे और क्लीनिक के सामने गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। मृतक की पहचान झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के गजहड़ गांव निवासी शिवदानी राय के 32 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दिलीप को बुखार की शिकायत थी और उसे 10 अगस्त को दरमनियां बाजार स्थित सरवन कुमार द्वारा संचालित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। करीब पांच दिनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.