Nawada News: गंगाजल आपूर्ति योजना: 09 करोड़ से अधिक का मुआवजा वितरित
नवादा, अक्टूबर 25 -- Nawada News: गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-1 के तहत बनाए जा रहे मधुबन जलाशय निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। परियोजना से प्रभावित दोनों मौजों की अधिग्रहित ज़मीन अब औपचारिक रूप से सरकार की हो चुकी है, जिसके बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अब तक अधिग्रहित भू-खंडों के एवज में प्रभावित रैयतों के बीच लगभग नौ करोड़ रुपये की राशि बांटी जा चुकी है। इसके अलावा, फसल क्षति, बोरिंग, भूमि और अन्य परिसंपत्तियों के मुआवजे के तौर पर 324 भू-खंडों के मालिकों को कुल 72,52,491 रुपये का भुगतान किया गया है। लाभार्थी रैयतों में मुख्य रूप से रामदेव यादव को 1,94,145, दयानंद प्रसाद को 1,92,813, अजीत कुमार को 1,66,296 और सौरभ कांत को 1,50,000 रुपये समेत अन्य को भी मुआवजा राशि दिए गए हैं। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.