नवादा, जुलाई 1 -- Nawada News: नवादा जिले में रोहिणी और आर्द्रा नक्षत्र बीत जाने के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में नमी गायब है। इस वजह से धान का बिचड़ा आच्छादन आधा ही पूरा हो सका है। जून माह बीत जाने तक रफ्तार धीमी ही है। मेसकौर प्रखंड सबसे पीछे तो वारिसलीगंज प्रखंड सबसे आगे है। नवादा जिले में धान के बिचड़े यानी मोरी की बुवाई की रफ्तार अब भी चिंताजनक बनी हुई है। जिला कृषि विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक महज 50.19 प्रतिशत ही बिचड़ा आच्छादन हो सका है। आधे से अधिक प्रखंडों में स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में मुख्य रूप से धान की रोपनी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। यदि मानसून ने जल्द ही रफ्तार नहीं पकड़ी और किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिला, तो खरीफ स...