Nawada News: खनन श्रमिकों की सुरक्षा का मॉडल रहा अव्वल
नवादा, अक्टूबर 10 -- Nawada News: जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को आयोजित टेकस्पार्क हैकाथॉन में खनन श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सेंसर आधारित स्मार्ट हेलमेट का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। संस्थान की टीम एक्वा एल्युमिना ने यह मॉडल प्रस्तुत कर प्रतियोगिता जीती। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के स्टार्टअप सेल ने किया। इसमें नवादा, अस्थावां और औरंगाबाद के पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक, अस्थावां की टीम एक्स स्पार्क ने रोबोटिक मेडिसिन प्रोवाइडर परियोजना के लिए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, राजकीय पॉलिटेक्निक, नवादा की टीम इनोवेटिव डेवलपमेंट ने कम लागत वाली प्लेट बनाने की मशीन का मॉडल पेश कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: 'सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज' का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.