नवादा, जुलाई 19 -- Nawada News: कौआकोल थाना क्षेत्र दरावां टोला दाहूविगहा के बधार से शनिवार को एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। मृतक की पहचान आढ़ा गांव निवासी अर्जुन महतो के 50 वर्षीय पुत्र ओंकार कुमार के रूप में की गई है। वह फिलहाल कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव के टोला दाहूविगहा में अस्थाई रूप से रह रहा था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। कौआकोल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनील कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी को पूछताछ के ल...