Nawada News: कौआकोल के नावाडीह पहुंचा जंगली हाथी, दहशत
नवादा, सितम्बर 20 -- Nawada News: कौआकोल प्रखंड के नावाडीह गांव की जंगल के किनारे हल्दीबांध बधार में शनिवार की देर शाम चार की संख्या में जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी के गांव के पास आने की खबर फैलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और लोगों से हाथी के नजदीक नहीं जाने तथा उसे छेड़ने से बचने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथी के गांव में पहुंचने से लोगों में भय बना हुआ है। खासकर खेतों और जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे सुरक्षित तरीके से आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल की ओर ले जाने की मांग की है। गौरतलब है कि तीन माह पूर्व हाथियों की झुंड ने ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.