Nawada News: कौआकोल के ट्रक चालक की हरियाणा में सड़क दुर्घटना में मौत
नवादा, जुलाई 2 -- Nawada News: कौआकोल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी स्व. लक्ष्मण यादव के लगभग 51 वर्षीय पुत्र रामलखन यादव की मौत बुधवार को हरियाणा में एक सड़क दुर्घटना में हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों के चीख पुकार से पूरा गांव में मातम छा गया है। बताया जाता है कि रामलखन यादव हरियाणा में रहकर ट्रक चलाने का काम करता था, जहां बुधवार को वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम छा गया छा गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। बताया जाता है कि मृतक परिवार का अकेला ही कमाऊ सदस्य था। जिसकी मौत हो जाने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। यह भी पढ़ें- Nawada News: कौआकोल के ट्रक चालक की हरियाणा में सड़क दुर्घटना में मौतदुर्घटना में घायल लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.