नवादा, अगस्त 30 -- Nawada News: कौआकोल प्रखंड में आवास पर्यवेक्षक को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीडीसी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में ग्रामीणों ने पर्यवेक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

नई शिकायतें ग्रामीणों का आरोप है कि आवास पर्यवेक्षक द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन एवं योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि योजना से संबंधित मामलों में आमसभा नहीं कराई जाती है। इसके अलावा कुछ लोगों से अवैध रूप से राशि की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

सच्चाई का खुलासा ग्रामीणों के अनुसार मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्रखंड के मात्र दो पंचायतों में ही दिया जा रहा है। आरोप है कि इन पंचायतों में पक्का मकान वाले कुछ व्यक्तियों को भी योजना का लाभ दे दिया ग...