Nawada News: कौआकोल : मकान मालिक समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
नवादा, अक्टूबर 6 -- Nawada News: थाना क्षेत्र के कौआकोल बाजार स्थित नीमतल्ला मोहल्ला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुराने मकान में चल रहे कथित जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से मकान मालिक जवाहर लाल समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान जुआ स्थल से 14 ताश सेट, बोर्ड से 5,500 रुपये नकद, विभिन्न लोगों के पास से लगभग 5000 नकदी, पांच मोबाइल फोन तथा 14 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इनमें 10 मोटरसाइकिलें मकान के अंदर हॉल से तथा चार बाहर से बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस कार्रवाई का विवरण थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के अनुसार, कौआकोल बाजार के नीमतल्ला मोहल्ला निवासी जवाहर लाल के पुराने मकान में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने रविवार की रात करीब 10 बजे मकान में छापेमारी की। बाहर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.