नवादा, अक्टूबर 25 -- त्योहारों में रेलखंड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम Nawada News: इन दिनों चल रहे त्योहारों के सीजन को देखते हुए किऊल-गया रेलखंड के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की भारी भीड़ और त्योहारी हलचल के बीच असामाजिक तत्वों, संदिग्धों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आरपीएफ और जीआरपी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। हाल ही में सामने आई नशाखुरानी गिरोह की वारदातों के बाद रेलवे पुलिस ने अपनी कार्यशैली में और अधिक सख्ती ला दी है, ताकि यात्रियों की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो सके। हाल के दिनों में केजी रेलखंड और आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों को निशाना बनाए जाने की कुछ छिटपुट घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसे लेकर विशेष एहतियात बरते जा रहे हैं। स्ट...