नवादा, सितम्बर 22 -- Nawada News: कादिरगंज थाना क्षेत्र में बालक का शव सकरी नदी में मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा कादिरगंज पुल के समीप शव रखकर, बांस से सड़क घेरकर नवादा-जमुई पथ को जाम करने व टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह भी पढ़ें- Nawada News: कादिरगंज : सड़क जाम मामले में 120 पर प्राथमिकीप्रदर्शन का कारण कादिरगंज थाने में 16 सितम्बर को दर्ज मामले में 20 लोगों को नामजद व 100 के करीब लोग अज्ञात आरोपित किये गये हैं। पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सड़क जाम करने से पांच घंटे तक मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा। जाम में एम्बुलेंस समेत कई सरकारी वाहनों व स्कूल बसों के फंसे रहने से आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई। साथ ही जाम करने से विधि व्यवस्था प्रभावित हु...