Nawada News: करम एकादशी: सर्वार्थ सिद्धि और प्रीति योग में बहनों ने भाइयों के लिए की पूजा
नवादा, सितम्बर 23 -- Nawada News: नवादा जिले भर में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मंगलवार को लोक आस्था और बहनों के अटूट स्नेह का प्रतीक करम एकादशी यानी करमा पर्व पूरी विधि-विधान, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। भाई-बहन के असीम प्रेम, प्रकृति पूजन और सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा यह पारंपरिक पर्व ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी पारंपरिक छटा बिखेरता रहा। यह भी पढ़ें- Nawada News: करम एकादशी: सर्वार्थ सिद्धि और प्रीति योग में बहनों ने भाइयों के लिए की पूजा भाई-बहनों का विशेष दिन प्रातः काल से ही गांवों और कस्बों में करमा पर्व को लेकर गहमागहमी और विशेष उत्साह रहा। बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला उपवास रखकर करम राजा अर्थात करम वृक्ष की डाल की पूजा-अर्चना में मशगूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.