नवादा, अगस्त 30 -- Nawada News: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कुटरी निवासी सीतराम के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की शुक्रवार की रात बिजली प्रवाहित तार की चपेट आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आधी रात को युवक घर में सोया हुआ था। उसी दौरान पंखा में कुछ गड़बड़ी हुई। जिसे वह ठीक करने लगा। इसी दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में युवक आ गया और जमीन पर गिर गया। पंखा के साथ जमीन पर युवक के गिरने के बाद पूरे घर की बिजली कट गई। बिजली कटने के बाद परिवार के लोग जाग गए और देखा कि युवक जमीन पर बेहोश पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मातम आनन फानन में परिजन गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां अत्यंत गंभीर स्थिति के कारण चिकित्सक ने पावापुरी रेफर कर दिया। पावापुरी पहुंचते ही ...