नवादा, जुलाई 1 -- Nawada News: रोह प्रखंड क्षेत्र के गोइठाडीह गांव में मंगलवार को खेत से मूंग तोड़ने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव के मुसहर टोला निवासी योगेंद्र राजवंशी उर्फ जोगी के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में हुई।

घटना का कारण घटन के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ स्टेट हाइवे संख्या 82 को दो घंटे तक जाम रखा। सड़क को बांस से घेर कर जाम रखा गया। जिससे वाहनों का आवागमन बाधित रहा और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

स्थानीय जानकारी स्थानीय सुधीर राजवंशी ने बताया कि गोविंद खेत में मूंग तोड़ने गया था। इसी दौरान वह बिजली की तार के संपर्क में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की मां, बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की ...