नवादा, अक्टूबर 25 -- मिलावटखोरी पर लोगों की चिंता Nawada News: ​त्योहारों के सीजन आते ही हमारी थाली में परोसे जाने वाले दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयां अमृत कम, जहर ज्यादा बनने लगती हैं। मिलावटखोरों का यह काला कारोबार न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहा है, बल्कि आम जनमानस के स्वास्थ्य पर भी सीधा प्रहार कर रहा है। मिलावटखोरी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने व्हाट्सएप संवाद कराया तो कुछ ऐसी बातें आम-ओ-खास ने कही। लोगों ने कहा कि आज स्थिति यह है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिससे एक असुरक्षा का माहौल है। आम जनता यह सवाल पूछने को मजबूर है कि कड़े कानून, पारदर्शी व्यवस्था, प्रयोगशालाओं की मजबूती क्या सब हवा-हवाई ही है। आखिर नागरिकों की सतर्कता कब तक काम आएगी। -----...