Nawada News: ऑटो पलटने से दो माह के बच्चे की मौत
नवादा, अक्टूबर 26 -- Nawada News: काशीचक रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को ऑटो पलटने से दो माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। मृतक बच्चा थाना क्षेत्र के पोझ गांव निवासी रंगलाल मांझी का पुत्र था। बताया जाता है कि पोझ गांव से एक ऑटो पर बच्चों और बड़े लोगों को मिलाकर 19 लोग सवार होकर काशीचक रेलवे स्टेशन जा रहे थे। सभी लोगों को यूपी स्थित एक चिमनी भट्ठा पर जाना था। जैसे ही ऑटो काशीचक स्टेशन के पास पहुंचा टर्निंग पर पलट गया। जिसमें टेम्पो पर सवार आधे दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई और एक दो महीने के बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे के पिता ने बताया कि ड्राइवर नशे में धुत था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। ऑटो स्टेशन परिसर की ओर जाने के लिए मुड़ते ही पलट गई। जिसमें आधे दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई और मेरे बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.