नवादा, जुलाई 25 -- Nawada News: पकरीबरावां के एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी के नेतृत्व में एसआईटी ने शुक्रवार को मंडल कारा जाकर विचाराधीन कैदी घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद की मौत मामले की जांच की। टीम में कांड के अनुसंधानकर्ता वारिसलीगंज के सर्किल इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार के अलावा अन्य तकनीकी पदाधिकारी भी शामिल थे। एसआईटी ने मंडल कारा स्थित घटनास्थल का मुआयना किया व विभिन्न एंगल से कथित हत्या अथवा आत्महत्या की संभावनाओं से संबंधित बिन्दुओं पर जांच की।

जांच की प्रक्रिया इस दौरान अधिकारियों ने घटना से संबंधित मंडल कारा के कई कर्मियों व बंदियों से पूछताछ की। साथ ही कई तकनीकी पहलुओं पर भी टीम ने जांच किया। इस क्रम में सीसीटीवी फुटेज आदि की भी टीम द्वारा मांग की गयी। बता दें कि नवादा के एसपी अभिनव धीमान द्वारा मामले की जांच के लिए वारिसलीगंज के स...