नवादा, सितम्बर 12 -- Nawada News: हिसुआ के पांचू गढ़ में पहली सितंबर को प्रणय भारती उर्फ पीयूष की हत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। इसे लेकर कांड के नामजद आरोपितों में खलबली मची हुई है। पुलिस द्वारा आरोपितों के कुर्की इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद चार और आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय के मुताबिक, शुक्रवार को हत्याकांड में नामजद हिसुआ थाना क्षेत्र के भदसेनी गांव निवासी राजा उर्फ गौरव, राहुल उर्फ निवास, बलियारी गांव का अंकित और नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव निवासी गुलशन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें कि जिस ब्रेजा गाड़ी से आरोपित पीयूष के घर तक थे, उस गाड़ी का मालिक निवास है। इस प्रकार अब तक कांड में नामजद मुख्य आरोपित नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन...