Nawada News: एनएच-20 से हटायी गयीं 27 दुकानें, 64 हजार जुर्माना वसूला
नवादा, अगस्त 6 -- Nawada News: बख्तियारपुर-रजौली एनएच-20 फोरलेनिंग पर नवादा में अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नवादा के डीएम रविप्रकाश के निदेशानुसार बुधवार को आरंभ कर दिया। इसके तहत नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में खरांट मोड़ के समीप अतिक्रमण हटाया गया। नवादा के जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार व एनएचएआई के अधिकारियों की मौजूदगी में जिला प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों की टीम द्वारा खरांट मोड़, सर्विस लेन व ओवरब्रिज के समीप बनाये गये 27 अस्थाई दुकानों, गुमटियों व अन्य अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। इस दौरान अवैध पार्किंग में वाहनों के लगाने के आरोप में डीटीओ द्वारा 06 वाहनों पर 64 हजार जुर्माना लगाया गया। इससे पूर्व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों द्वारा संबंधित अतिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.