Nawada News: एनएच-20 पर हाइवा से कुचलकर बाइक सवार की मौत,दो रेफर
नवादा, सितम्बर 28 -- Nawada News: नवादा में एनएच-20 पर हाइवा से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। घटना में बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना शनिवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर से गोड़धोड़ा के बीच सी एंड सी कम्पनी के समीप की बतायी जाती है। मृतक की पहचान रौशन कुमार के रूप में की गयी है। 18 वर्षीय रौशन मुफस्सिल थाने के भदोखरा गांव के महेश मांझी का बेटा बताया जाता है। वहीं दो अन्य घायलों में दामोदर मांझी का बेटा भोला कुमार व छतरी मांझी का बेटा गौतम मांझी शामिल हैं। दोनों भदोखरा गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। घटना के बाद तीनों को पुलिस की मदद से सदर अस्तपाल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने रौशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों को आरंभिक उपचार के बाद पावापुरी विम्स रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.