नवादा, अगस्त 11 -- Nawada News: नवादा-बिहारशरीफ एनएच-20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहरपर इलाके के समीप सोमवार की सुबह करीब आठ बजे सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी बबलू सिंह के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच-20 पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस और डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल वाहनों को जब्त कर लिया है। घटना के बाद एनएच पर कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। यह भी पढ़ें...