नवादा, सितम्बर 10 -- Nawada News: नवादा में एनएच-20 पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक से कुचलकर नालंदा के एक पोल्ट्री फार्म व्यवसायी की मौत हो गई। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के समीप एनएच-20 पर सड़क पर बने कट के समीप की बतायी जाती है। मृतक की पहचान नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के डाक बंगला इंग्लिश गांव निवासी राजकुमार साव के 38 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है।

हादसे की जानकारी बताया जाता है कि राकेश बाइक से किसी निजी काम के सिलसिले में नवादा की ओर जा रहे थे। इसी बीच शाहपुर मोड़ के समीप सड़क पर बने कट के समीप उनकी बाइक के आगे जा रहा एक वाहन अचानक यू-टर्न लेने लगा। वाहन को बचाने के प्रयास में राकेश ने बाइक में ब्रेक लगाया। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्क...