Nawada News: एनएच-20 के किनारे से हटाये गये 81 अतिक्रमण
नवादा, अगस्त 8 -- Nawada News: नवादा में बख्तियारपुर-रजौली एनएच-20 फोरलेनिंग पर अतिक्रमण हटाने का काम लगातार तीसरे दिन जारी रहा। दो दिनों में नवादा के मुफस्सिल इलाके में अम्बिका बिगहा व ओढ़नपुर तथा नहर पर एनएव-20 के किनारे लगाये गये कुल 81 अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। शुक्रवार को नवादा के मुफस्सिल इलाके में नहर पर व ओढ़नपुर के समीप एनएच-20 पर बनाये गये अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। कुल 25 दुकानों, गुमटियों, टीन शेड व घरों के निकाले गये छज्जे को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। जबकि इससे पूर्व गुरुवार को अम्बिका बिगहा इलाके में कुल 56 अतिक्रमण को इस दौरान साफ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां लगी रही। लोगों द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध किया गया। परंतु पुलिस की मदद से उन्हें समझा बुझा कर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.