Nawada News: एचआरएमएस से वेतन भुगतान में गड़बड़ी, तीन पर प्राथमिकी
नवादा, अक्टूबर 15 -- Nawada News: शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी की शिकायतों के बीच शिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय टीम ने मंगलवार को करीब सात घंटे तक जांच की। शिक्षा विभाग के सचिव धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जिला शिक्षा कार्यालय स्थित डीपीओ स्थापना शाखा में एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से हुए वेतन भुगतान से जुड़े दस्तावेजों, फाइलों और अभिलेखों की गहन पड़ताल की। इस मामले में डीईओ ने नगर थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर 10 लाख से अधिक की राशि का अवैध भुगतान करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। राज्यस्तरीय टीम की जांच के दौरान शिक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया से हटकर अधिक भुगतान किए जाने का मामला सामने आने की जानकारी मिली है। इससे जिला शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.